Uncategorized

LSG vs MI Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू, मार्श-मार्करम क्रीज पर; मुंबई ने जीता टॉस

15 अगस्त विज्ञापन


07:31 PM, 04-Apr-2025

LSG vs MI Live: लखनऊ की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए पारी का आगाज करने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम आए हैं। मुंबई ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

07:08 PM, 04-Apr-2025

LSG vs MI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान। 

इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।

मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।

 

07:02 PM, 04-Apr-2025

LSG vs MI Live: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा को चोट लगी है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे। 

06:28 PM, 04-Apr-2025

LSG vs MI Live: आकाशदीप की वापसी से लखनऊ को राहत

गेंदबाजी विभाग में लचर प्रदर्शन को देखते हुए तेज गेंदबाज आकाशदीप का खबर है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल इस गेंदबाज ने आईपीएल-2022 में बंगलूरू के लिए पदार्पण किया था। आकाशदीप को तीन सीजन में आरसीबी की ओर से 8 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें सात विकेट लेने में कामयाब रहे। आकाशदीप को मेगा बोली में लखनऊ ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। अनफिट होने की वजह से वह अब तक मैदान पर नहीं उतर सके लेकिन एनसीए की हरी झंडी मिलने के बाद वह खेलने के लिए तैयार हैं।

06:22 PM, 04-Apr-2025

LSG vs MI Live: रोहित पर रहेंगी निगाहें

पहले तीन मैचों में महज 21 रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अब तक चमक नहीं बिखेर सके हैं। लखनऊ में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा सूर्य कुमार, तिलक वर्मा, रिकेल्टन बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर के अलावा युवा अश्विनी कुमार हैं।

06:14 PM, 04-Apr-2025

LSG vs MI Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू, मार्श-मार्करम क्रीज पर; मुंबई ने जीता टॉस

IPL Live Cricket Score, LSG vs MI Indian Premier League 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपराजाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। लखनऊ को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया था। 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!