Uncategorized

CG News: मेडिकल स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा! काउंसलिंग के पहले प्रदेश में बढ़ीं BDS की 100 सीटें, गिरेगा कटऑफ मार्क्स | CG News: 100 BDS seats increased in medical college

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: प्रदेश के एकमात्र सरकारी कॉलेज में 100 सीटें

डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज को बीडीएस की 100 सीटों की मान्यता दे दी है। बुधवार को इस संबंध में लेटर ऑफ परमिशन भी जारी हो गया। 15 दिनों पहले लेटर ऑफ इंडेंट जारी हुआ था। नए सत्र से कॉलेज में पढ़ाई होगी। 100 में 50 सीटें स्टेट कोटे के लिए होगी, जिसमें स्थानीय छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बाकी सीटें मैनेजमेंट कोटे की होंगी। अब रायपुर में एक सरकारी व एक निजी कॉलेज हो जाएगा।

छात्रों को पहले निजी कॉलेज के लिए बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई व राजनांदगांव की दौड़ लगानी पड़ रहती थी। अब उन्हें राजधानी में ही विकल्प मिल जाएगा। श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नायक का कहना है कि अब मेडिकल के साथ डेंटल कॉलेज का संचालन एक ही कैंपस में किया जाएगा। जो छात्र कुछ अंकों से एमबीबीएस में प्रवेश से चूक जाते हैं या एडमिशन नहीं ले पाते, उनके लिए बीडीएस एक अच्छा विकल्प है। रायपुर स्थित प्रदेश के एकमात्र सरकारी कॉलेज में 100 सीटें हैं। बाकी 5 निजी कॉलेजों में 500 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें

CG Job News: 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अटकी भर्ती, 6300 से ज्यादा पद खाली….युवा परेशान

एमबीबीएस की सीटें बढ़ने की भी संभावना

CG News: नए सत्र के लिए एमबीबीएस की सीटें बढ़ने की भी संभावना है। प्रदेश के 5 में 4 निजी कॉलेजों ने 250 सीटों के लिए आवेदन किया है। इसमें किसी एक से दो कॉलेजों में सीटें बढ़ सकती है। हालांकि जुलाई तक ये कंफर्म हो जाएगा। वर्तमान में 10 सरकारी व 5 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2130 सीटें हैं। इनमें रायपुर स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 230 सीटें हैं।

सीटें बढ़ने से नीट यूजी दिए छात्रों को मौका मिलेगा। इसमें भी कट ऑफ गिरने से कम रैंक वालों का प्रवेश हो सकेगा। इस बार नीट यूजी का पेपर काफी कठिन रहा। इसलिए पिछले साल जैसे कट ऑफ आने की संभावना काफी कम है। कट ऑफ कितना जाएगा, हालांकि ये रिजल्ट निकलने के बाद पता चलेगा। फिर भी विशेषज्ञों का कहना है कि 490 से 500 अंक वालों को एमबीबीएस की सीटें मिल सकती हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!