छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डोसा दुकान में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश के आरोप में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की गई

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डोसा दुकान में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश के आरोप में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स युवक को डंडे और लात-घूंसों से मारता नजर आ रहा है, जबकि अन्य लोग आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोप है कि राजीव प्लाजा स्थित डोसा दुकान में पीड़ित विक्की मानिकपुरी ने तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश की थी। इसके बाद व्यापारी और सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

बेरहमी से पिटाई कर पुलिस को सौंपा

सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि व्यापारी और सुरक्षाकर्मियों ने विक्की मानिकपुरी को पकड़ा था। उस पर दुकान में तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए शाहन चंद्रा ने लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटता नजर आ रहा है, जबकि अन्य लोग आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

सीएसपी बोले- मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच

सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को वायरल हुए वीडियो के आधार पर मारपीट की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!