छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, बंद कमरे में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, इस हाल में देख चौंक गई पुलिस | Dead bodies of elderly couple found in their home

ऐसे में वहां किसी प्रकार से आवाजाही नहीं हो रही थी। इधर घर से बाहर रहने वाला उनका बेटा घर के मोबाइल पर लगातार संपर्क कर रहा था, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। ऐसे में वह आसपास रहने वाले अपने परिचितों को फोन करते हुए अपने घर भेजा। उमाकांत से बातचीत होने पर कुछ परिचित उनके घर पहुंचे और जैसे ही दरवाजा खोला तो गोपाल नगाइच का शव घर के फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था।
Crime News: 8 साल के लड़के से अप्राकृतिक कृत्य के बाद हत्या, पहाड़ पर मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार
Double Murder Case: वहीं उसकी पत्नी सरस्वती का शव अंदर कमरे में बिस्तर पर था। शव से तेज बदबू आ रही थी। ऐसे में परिचितों ने इसकी सूचना मृतक के बेटे को दी और मामले की पुलिस को भी दी। मामले की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची।
प्राथमिक जांच के बाद यह बात सामने आई कि बुजुर्ग दपंत्ति की मौत दो दिन पहले हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा पर उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
दो बेटी भी शिक्षक
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटी शिक्षक है। एक बेटी रायगढ़ जिले तो दूसरी बेटी रायपुर जिले में पदस्थ हैं। वहीं उनका बेटा कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है।
किया मौका मुआयना
बुजुर्ग दपंत्ति की लाश मिलने पर पुलिस भी सख्ते में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनहोनी की आशंका को लेकर पूरे घर का बारिकी से मौका मुआयना किया। हालांकि प्रारंभिक जांच में घर का कोई भी सामान संदिग्ध नहीं था। ऐसे में प्रारंभिक रूप से यह संभावना जताई जा रही है कि गोपाल नगाइच की मौत गिरने से हुई हो सकती है। वहीं उनकी पत्नी की मौत भी स्वाभाविक होने की संभावना है।




