Uncategorized

CG News: 18 लाख रुपए के गबन का मामला, सरपंच-सचिव गिरफ्तार, निर्माण कार्य में की थी धोखाधड़ी

15 अगस्त विज्ञापन


ग्राम पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम व सचिव अनोज कुमार मण्डावी द्वारा वर्ष 2022 से 25 में ग्राम पंचायत में मूलभूत एवं निर्माण कार्यो में अनियमितता कर डीएमएफ खाते से लगभग 18,42,689 रूपये की राशि गबन करने की शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा ने तीन सदस्यीय जॉच समिति का गठन किया था।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 09:50:33 PM (IST)

Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 09:50:33 PM (IST)

सरपंच-सचिव गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा। कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नीलावाया के विभिन्न निर्माण कार्य में धोखाधड़ी कर लाखों रूपये गबन करने के आरोप में तत्कालीन सरपंच एवं सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि लगभग 18,42,689 रूपये की राशि गबन करने की शिकायत मिली थी।

18 लाख रुपए का किया था गबन

पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम व सचिव अनोज कुमार मण्डावी द्वारा वर्ष 2022 से 25 में ग्राम पंचायत में मूलभूत एवं निर्माण कार्यो में अनियमितता कर डीएमएफ खाते से लगभग 18,42,689 रूपये की राशि गबन करने की शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा ने तीन सदस्यीय जॉच समिति का गठन किया, जिनके जांच रिपोर्ट अनुसार तत्कालीन सरपंच एवं सचिव नीलावाया द्वारा की गई गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए संबंधित के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना अरनपुर में आवेदन पर थाना अरनपुर में धारा-316(2)(4)(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर विवेचना दौरान सोमवार को तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अनोज कुमार मण्डावी पिता भीमा राम मण्डावी उम्र 27 वर्ष ग्राम गोंगपाल, मंगलवार को तत्कालीन ग्राम पंचायत सरपंच नीलावाया रमेश कोर्राम पिता स्व0 मुका कोर्राम उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नीलावाया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!