Uncategorized
CG News: अब खाटू श्याम दर्शन हो सकते हैं आसान, सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

पश्चिम ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में भक्त इस पवित्र धाम की यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि बलांगीर, कालाहांडी, नुआपड़ा, संबलपुर, झारसुगुड़ा सहित पश्चिम ओडिशा के जिलों और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को जयपुर के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को या तो अत्यधिक भीड़भाड़ वाली ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ती है या फिर दिल्ली जैसे महानगरों से समय लेने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और परिवारों को विशेष रूप से परेशानी होती है।
15 अगस्त विज्ञापन




