सिरपुर महोत्सव में CM विष्णु देव साय देंगे 199 करोड़ रुपये की सौगात, 99 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

CG News: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले को वि …और पढ़ें
HighLights
- सीएम विष्णु देव साय महासमुंद जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं
- सीएम साय 99 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले को विकास की एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत की 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए की लागत के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
कार्यक्रम के अंतर्गत लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 98 लाख 80 हजार रुपए की लागत के 4 विकास कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए की लागत के 19 विकास कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए की लागत का 1 विकास कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17 करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपए की लागत के 26 विकास कार्य तथा विद्युत विभाग के 13 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपए की लागत के 14 विकास कार्य शामिल हैं।




