Uncategorized

कोल इंडिया का पहला महिला-संचालित स्टोर यूनिट: एसईसीएल कोरबा में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन, बोले- महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन


साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में कोल इंडिया का पहला महिला-संचालित सेंट्रल स्टोर फॉर स्पेयर पार्ट्स सप्लाई एंड मैनेजमेंट यूनिट कोरबा के सीडब्ल्यूएस में शुरू किया गया। यह पहल कोयला उद्योग में महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर उनकी बढ़ती भूमि

.

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने फीता काटकर स्टोर यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल और बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

बड़े बदलाव की शुरुआत- हरीश दुहन

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने इसे एक बड़े बदलाव की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में प्रथम महिला चिकित्सालय के बाद अब कोरबा में महिलाओं की ओर से संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट की शुरुआत की गई है, जो महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

8 महिला अधिकारी-कर्मचारी तैनाती

सीडब्ल्यूएस कोरबा में इस स्टोर यूनिट में कुल आठ महिला अधिकारी-कर्मचारी तैनात की गई हैं। सपना इक्का, वरिष्ठ प्रबंधक (ई एंड एम), को स्टोर मैनेजर बनाया गया है। आईआईटी आईएसएम से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर इक्का ने इस नई भूमिका के लिए उत्साह व्यक्त किया और इन्वेंट्री मैनेजमेंट प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। यह स्टोर आधुनिक एसएपी सिस्टम के जरिए रिकॉर्ड का रखरखाव करता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!