Uncategorized

दुकान के पास पेशाब करने पर पुलिस आरक्षक की पिटाई: दुर्ग में शराब दुकान के संचालक ने पीटा, पाइप-डंडे से मारा – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन



दुर्ग जिले में ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना 15 दिसंबर की रात की है। शराब अहाते के संचालक और उसके साथियों ने मिलकर आरक्षक मोहम्मद कैफ (23 साल) को खूब मारा।

.

मामला सुपेला थाना के चौकी स्मृति नगर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है आरक्षक ने शराब भट्टी के पास बाथरूम किया था। जिसके विरोध में संचालक ने उन्हें पीटा और जेब में रखे ढाई हजार रुपए निकाल लिए। स्टील के पाइप और उसके लकड़ी की बल्लियों से उन्हें मारा गया।

बाथरूम करने का विरोध

पीड़ित आरक्षक मोहम्मद कैफ दुर्ग के हरिनगर कातुल बोर्ड की रहने वाला है। उसने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे वह हरिनगर स्थित अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान प्रथम बटालियन भिलाई गेट के सामने स्थित देशी-अंग्रेजी शराब भट्टी के पास उसे बाथरूम जाने के लिए रुकना पड़ा। उसी समय शराब भट्टी के अहाते का संचालक करण सिंह और उसके कुछ साथी वहां पहुंचे और मारपीट की।

अहाता संचालक व साथियों ने मिलकर मारा

पीड़ित ने मामले में बताया कि अहाता संचालक करण सिंह और उसके साथियों ने वहां बाथरूम करने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद करण सिंह ने अपने हाथ में रखे स्टील के पाइप से और उसके साथियों ने लकड़ी की बल्लियों से उन्हें मारा।

मारपीट के दौरान आरक्षक कैफ की जेब में रखे 2500 रुपए भी आरोपियों ने जबरन निकाल लिए। पुलिस ने आरक्षक की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना में पुलिस आरक्षक मोहम्मद कैफ के सिर और बाएं कंधे में चोट आई है। अपने साथ हुए इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने दोस्तों विनोद सिंह और शेख शुहेल को दी।

दोनों दोस्त उसे लेकर चौकी स्मृति नगर पहुंचे, जहां उसने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में गंभीरता बरतते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आए दिन होता है विवाद

बताया जा रहा है कि बटालियन के सामने स्थित शराब दुकान और अहाता में आए दिन विवाद और मारपीट जैसी स्थिति बनती है। पुलिस भी वहां पर ज्यादा गश्त नहीं करती है। बटालियन के सामने और पटरी उस पार असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!