CG Monsoon 2025: दंतेवाड़ा से आगे बढ़कर राजधानी पहुंचा मानसून, गरज-चमक के साथ हो रही ताबड़तोड़ बारिश | CG Monsoon 2025: Heavy rain with thunder and lightning in Raipur

बता दें कि 28 मई को मानसून ने बिना बारिश दंतेवाड़ा में दस्तक दिया था। 28 मई तक दंतेवाड़ा में बूंदभर पानी नहीं गिरा था, लेकिन 30 मई तक वहां 124.6 मिमी बारिश हो चुकी है। (Raipur Heavy rain) वास्तव में वहां 10.9 मिमी पानी गिरना था। जो पानी गिरा है, वह 1043 फीसदी ज्यादा है। ऐसा लगता है कि मौसम विभाग आंकड़ों को अपडेट ही नहीं कर रहा था। रायपुर में मई के 30 दिनों में 71.4 मिमी पानी बरस चुका है।
CG Weather Update: 10-11 अप्रैल को प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
CG Monsoon 2025: यह सामान्य से 91 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। (Raipur Heavy rain) आज शनिवार को प्रदेश में अंधड़ के साथ ताबड़तोड़ बारिश हो रही है। इसके साथ ही बादलों की जोरदार गर्जन भी हो र ही है। इससे कहीं-कहीं गाज गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।




