Uncategorized

CG के यूथ को सरकारी नौकरी का मौका: खेल विभाग में सीधी और संविदा पदों पर भर्ती के मंत्री टंकराम ने निर्देश दिए – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन



प्रदेश के स्पोर्ट्स से जुड़े यूथ को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा। जल्द ही खेल विभाग भर्तियां करेगा। इसके निर्देश प्रदेश सरकार खेल मंत्री टंकराम ने दिए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में खेल विभाग में वित्त विभाग के अनुमति लेकर सीधी भर्त

.

अब अधिकारी इस प्रक्रिया को शुरू करेंगे। मंत्री ने राज्य खेल अलंकरण के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के लिए अधिकारियों से कहा है। इस बैठक में सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव सुखनाथ अहिरवार सहित खेल संचालनालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

मंत्री ने खेल अधिकारियों को राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन तत्काल जारी करने कहा। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग में स्वीकृत एवं वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती और संविदा के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की कार्रवाई की जाए।

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव, पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताओं का संभाग मुख्यालयों में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने औऱ प्रचार प्रसार के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!