Ind vs Eng Test Live Score: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को दिया दूसरा झटका, डकेट आउट; पोप के साथ साझेदारी टूटी

10:01 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: डकेट आउट हुए
जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसी के साथ डकेट और ओली पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। डकेट 94 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।
09:49 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: ओली पोप ने जड़ा अर्धशतक
ओली पोप ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं।
09:22 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: टी तक इंग्लैंड 107/1
ओली पोप और बेन डकेट की शानदार साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक तक पहली पारी में एक विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर डकेट 53 रन और पोप 48 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी और जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रावले को सस्ते में आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई थी। हालांकि, पोप और डकेट इसके बाद क्रीज पर टिके और उन्होंने दूसरे सत्र में भारत को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। इंग्लैंड की टीम फिलहाल भारत से 364 रन पीछे चल रही है।
09:12 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: डकेट का पचासा
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। डकेट और ओली पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। पोप भी अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल एक विकेट र 105 रन है और वह अभी भारत से 366 रन पीछे चल रही है।
08:54 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: डकेट-पोप की साझेदारी
डकेट और पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 से अधिक रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। शुरुआती झटका लगने के बाद इन दो बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को संभाला और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 85 रन के पार पहुंच गया है।
08:14 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार
इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। बेन डकेट और ओली पोप के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। भारत को पहली सफलता बुमराह ने दिलाई थी, लेकिन डकेट और पोप ने इंग्लैंड की पारी को संभाला।
07:57 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: डकेट-पोप के बीच पनप रही साझेदारी
शुरुआती झटका लगने के बाद बेन डकेट और ओली पोप के बीच साझेदारी पनप रही है। डकेट और पोप ने अब तक 35 रनों की साझेदारी कर ली है।
07:30 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में जैक क्रावले को आउट कर इंग्लैंड को शुरुआती झटका दिया है। बुमराह ने पहले ओवर ही अंतिम गेंद पर क्रावले को स्लिप में करुण नायर के हाथों कैच कराकर आउट किया। क्रावले छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।
07:27 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: इंग्लैंड की पारी शुरू
लीड्स में बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है और इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हो गई है। भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी, लेकिन तभी बारिश आने के कारण मैच रोकना पड़ा था। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावले के साथ बेन डकेट पारी का आगाज करने उतरे हैं।
07:20 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: जल्द शुरू होगा मैच
लीड्स में बारिश रुक गई है और कवर्स में हट गए हैं। दोनों टीमों के बीच मैच दोबारा जल्द शुरू होगा। भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हो गई थी और अब इंग्लैंड पहली पारी की शुरुआत करने उतरेगा।




