छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली

15 अगस्त विज्ञापन

बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

पदयात्रा के बाद सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की बात कही। साथ ही लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया।

सभा में वक्ताओं ने कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा के प्रति सजग है।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना सरकार और संगठन की प्रतिबद्धता है।

मंत्री-विधायक सहित भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, विधायक उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!