छत्तीसगढ़

कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय घेराव

15 अगस्त विज्ञापन

बैरिकेड तोड़कर प्रशासन तक पहुंची रैली, विधायक विद्यावती सिदार बोलीं— सड़क नहीं बनी तो होगा और बड़ा आंदोलन

(गौरी शंकर गुप्ता) लैलूंगा। कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के नेतृत्व में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया गया। लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। सड़क निर्माण को लेकर लोगों का आक्रोश पूरे आंदोलन के दौरान साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत परिसर में आयोजित आमसभा से हुई। सभा को विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, जिला कांग्रेस महामंत्री ठंडा राम बेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा तथा मंडल अध्यक्ष निधि बोय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक करेगी।

पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि जनता के अधिकार और क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा है। जिला कांग्रेस महामंत्री ठंडा राम बेहरा ने कहा कि जनता वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

सभा के बाद हजारों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय की ओर कूच किए। प्रदर्शनकारियों ने “सड़क बनाओ या गद्दी छोड़ो” तथा “कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क बनाना होगा” जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को पार करते हुए प्रदर्शनकारी प्रशासन तक पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग को लेकर घेराव किया।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण के लिए शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग की। प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांग को प्राथमिकता के साथ शासन को भेजते हुए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस तथा क्षेत्र के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!