छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस खराब मौसम के बीच शुक्रवार शाम को सक्ती जिले के ग्राम अंडा में घर के बाहर खेल रही 6वीं की छात्रा दीप्ति चंद्रा (11) बिजली की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!