Uncategorized

बिलासपुर में बिल्डर ने नाले पर बनाई अवैध सड़क: महंगे दामों में प्लाट बेचने की थी तैयारी, निगम ने तोड़ा सड़क, बिल्डर से होगी पैसे की वसूली – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन


निगम ने अवैध सड़क पर चलाया बुलडोजर।

बिलासपुर-कोनी रोड पर एक बिल्डर ने मुख्य मार्ग से लगे नाले को पाटकर सड़क बना लिया। इससे बिलासपुर-रतनपुर मेन रोड से उसके प्लाटिंग की दूरी मात्र सौ मीटर हो गई। मुख्य मार्ग से लगी प्लाटिंग के बाद बिल्डर महंगे दामों पर अपनी जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था,

.

दरअसल, बिलासपुर-रतनपुर रोड पर बिलासा ताल के पास एक बिल्डर ने नाले की जमीन पर कब्जा कर 100 मीटर अंदर तक सड़क बना लिया था। उसे वह अपनी जमीन का मेन रोड बताकर लोगों को महंगे दामों पर बेच रहा था। इसकी शिकायत कलेक्टर अवनीश शरण तक पहुंची। इस पर उन्होंने एसडीएम मनीष साहू को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम मनीष साहू ने मौके का निरीक्षण किया और फिर तहसीलदार विभोर यादव से प्रतिवेदन मांगा। विभोर यादव ने इस सड़क को अवैध बताया। जिसके बाद एसडीएम मनीष साहू ने निगम कमिश्नर अमित कुमार को इसकी जानकारी दी।

नाले की जमीन पर कब्जा कर बनाया सीसी रोड।

निगम ने सीसी रोड पर चलाया बुलडोजर जिसके बाद निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध सड़क को तोड़कर नाले की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अब राजस्व विभाग द्वारा अवैध निर्माण और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बिल्डर से तोड़फोड़ की वसूली करने की तैयारी भी चल रही है। विभाग ने क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

40 लोगों को प्लाट बेचने की तैयारी राजस्व विभाग की जांच में यह पता चला है कि जिस जमीन तक पहुंचने के लिए बिल्डर ने निगम की आड़ में सड़क का अवैध निर्माण कराया था, उस जमीन की करीब 40 प्लाटिंग हो चुकी थी। जमीन की स्थिति क्या हैं, प्लाटिंग वैध या अवैध यह सब जांच का विषय है। इस सड़क के बनने से जमीन का दाम बिल्डर ने बेतहाशा बढ़ा दिया था।

बिल्डर ने विरोध करते हुए मचाया हंगामा नाले की ज़मीन पर अवैध निर्माण होने पर निगम अधिकारियों ने पूरी सड़क को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम और बिल्डर के बीच काफ़ी बहस भी हुई। बिल्डर सीसी रोड को तोड़ने का विरोध कर रहा था। लेकिन, निगम की टीम ने सड़क को पूरी तरह तोड़ दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था।

खेती की ज़मीन को टुकड़ों में काट अवैध प्लॉटिंग कोनी सहित शहर के कई क्षेत्रों में खेती की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग कर उसे टुकड़ों में बेचा जा रहा है। बिल्डर बिना किसी अनुमति के कृषि भूमि को व्यावसायिक बताकर प्लॉट काट रहे हैं। न तो सड़क की व्यवस्था है, न ही पानी-बिजली की सुविधा। फिर भी लोगों से मोटी रक़म वसूली जा रही है। न तो ज़मीन का नक्शा पास है और न ही कोई वैध अनुमति।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!