आसमान में उड़ते दिखें पवन पुत्र हनुमान! देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, जय श्री राम-जय हनुमान के लगे जयकारे | Hanuman, son of wind, was seen flying in the sky

वहीं रविवार को मार्निंग वॉकर्स सोसायटी के सदस्यों ने भगवान हनुमान जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए रविवार को सुबह शहर के कमला नेहरू गार्डन में सुबह 7.30 बजे पहली बार हनुमान जी के पुतले को ड्रोन के माध्यम से शहर में उड़ान भरवाया। जिसे देख लोग जय हनुमान के जयकारे लगाते रहे। इस दौरान मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी के दीपक डोरा ने बताया कि पुणे से ड्रोन हनुमानजी को मंगाया गया था।
Naag Nagin Love Video: प्यार में ‘मदहोश’ नाग-नागिन! खुले में अठखेलियां कर रहा था जोड़ा, लोगों ने बनाया VIDEO….
इसकी खासियत यह थी कि छह फीट के हनुमानजी की प्रतिमा पहली बार शहर में उड़ान भरते देखा गया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं इस उडऩे वाले आधुनिक टेक्नोलॉजी से निर्मित ड्रोन हनुमानजी श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेनेजमेंट के स्ट्रॉटअप ऑन दिन फ्लाई प्रायवेट लिमिटेड का ड्रोन सेटअप है। रविवार को सुबह कमला नेहरू पार्क से चक्रधरनगर चौक तक करीब 40 से 50 फीट ऊंचाई में भ्रमण कराया गया।
सैकड़ों की संख्या में जुटे थे लोग
रविवार को कमला नेहरू पार्क में सुबह से लोग पहुंच गए थे, इस दौरान जब हनुमान जी आसमान में उडा़न भरे तो मौजूद लोगों ने जय हनुमान के जयकारे लगाने लगे। साथ ही यह कार्यक्रम इस बार चर्चा का विषय बन गया था। जिससे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।




