Uncategorized

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हथियार डंप बरामद, SLR, INSAS और BGL लॉन्चर जब्त

15 अगस्त विज्ञापन

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया गया है।

डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। सुरक्षा बलों ने बरामद हथियार और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। डंप से जुड़े लोगों की तलाश भी की जा रही है।

सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सघन चेकिंग और डिमाइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री का पता चला। जांच करने पर यहां नक्सली डंप होने की पुष्टि हुई।

बरामद सामग्री में एक SLR/LMG रायफल, एक INSAS रायफल, एक .315 बोर बंदूक और दो BGL लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा 17 BGL सेल, एक चाइना हैंड ग्रेनेड, 49 SLR राउंड, 15 .315 बोर राउंड, 15 BGL कारतूस, चार SLR मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन भी बरामद हुई है। सुरक्षा बलों ने अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं।

बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बीजापुर जिले में सितंबर के दौरान सुरक्षा बलों को अलग-अलग अभियानों में नक्सलियों के कई डंप बरामद हुए हैं। बेदरे के लंका पहाड़ी जंगल से मिले इस डंप की बरामदगी के बाद सुरक्षा बल इलाके में नक्सली गतिविधियों से जुड़े अन्य संभावित ठिकानों की भी तलाश कर रहे हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!