Uncategorized

बलरामपुर-रामानुजगंज: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में रमन अग्रवाल को प्रदेश सह–संयोजक की जिम्मेदारी

15 अगस्त विज्ञापन



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को प्रदेश सह–संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं व्यापार जगत में उत्साह का माहौल है। रमन अग्रवाल पिछले तीन दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी, जहां वे महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रहे। संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व सौंपे गए और मात्र 22 वर्ष की आयु में भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2004 में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद वे दो बार नगर पंचायत रामानुजगंज के अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अपने निर्वाचित कार्यकालों में उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश सह–संयोजक नियुक्ति से पूर्व वे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में सरगुजा संभाग प्रभारी एवं जशपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। रमन अग्रवाल की नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!