Uncategorized

अवैध संबंध पर कुल्हाड़ी मार की पत्नी की हत्या, कहा- कर दिया अति का अंत

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में ताला लगाकर सीधे थाना पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अति का अंत कर दिया।

उसने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति पर उसे शक था, उसे मारने भी गया था, लेकिन वह नहीं मिला। यह सुनते ही पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर पहुंची, जहां घर के भीतर पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम बरहामुडां पोटापानी की है। यहां रमाशंकर अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव 30 वर्ष एवं दो पुत्री तथा एक पुत्र के साथ निवासरत है।

वह रोजी मजदूरी करता था, वहीं उसकी पत्नी दुकान समेत अन्य स्थान पर झाड़ूपोछा का काम करती थी। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह से पूर्णिमा तीन माह से ग्राम मुनगाडीह स्थित अपने मायके में रहती थी। गुरूवार को वह अपनी स्कूटी में बरहामुडां घर पहुंची।

इस दौरान दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब नाराज रमाशंकर ने एक बच्चे को साइकिल का पंचर बनाने के नाम भेज दिया और दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेजा। इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पूर्णिमा के गले में दो वार कर मौत के घाट उतार दिया।

बाद में घर में ताला लगा कर निकला और अपने पुत्र को चाबी सौंप कर कहा कि जंगल से आ रहा हूं। जंगल न जाकर वह सीधे पाली थाना पहुंचा और उसने पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी।

पुलिस को पहले बात मजाक में लगी, पर जब उसने कहा कि अवैध संबंध की वजह से हत्या की और उस व्यक्ति को भी मारने गया था, जिसके साथ पत्नी का संबंध था।

हमारे पाली प्रतिनिधि ने बताया कि रमाशंकर को लेकर पुलिस गांव पहुंची, तब गांव वाले भी हड़बड़ा गए, क्योंकि उन्हें घटना की जानकारी नही थी। बाद में बच्चे को बुलाकर घर का ताला खोला गया।

जहां पूर्णिमा की रक्त रंजित लाश मिली। सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर्मी समेत तीन पर लगाया आरोप

  • पुलिस पूछताछ में रमाशंकर ने बताया कि उसकी पत्नी पुलिस थाना समेत कुछ दुकान में झाड़ू पोछा करती थी। इस दौरान उसका एक पुलिस कर्मी (वर्तमान में सेवानिवृत) के साथ अवैध संबंध बन गया था।
  • इसके अलावा ग्राम कलमीटिकरा निवासी तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध थी। उसने कहा कि एक व्यक्ति के साथ उसने पत्नी संबंध बनाते देख लिया था।
  • उसका कहना था कि पूर्णिमा बाहरी लोगों से संबंध रखती थी, पर मेरे साथ नहीं रखती थी।
  • इसलिए तीन माह से मायके में थी। उधर मृतका के पिता का कहना है कि पीलिया होने की वजह से वह मायके में रहकर इलाज करा रही थी।

कान में लगा था ईयरफोन, स्कूटी में मिला 6500 रुपये

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के कान में इयरफोन लगा मिला। संभवत: वह किसी से बातचीत कर रही थी और इसी वजह से दोनों के मध्य विवाद हुआ। इसके साथ ही मृतका की स्कूटी में 6500 रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने जांच उपरांत सभी सामान जब्त कर लिया। फिलहाल घर को बंद कर चाबी स्वजन को सौंप दी।

तीन बच्चों के सिर से उठा माता- पिता का साया

पति द्वारा पत्नी की हत्या किेए जाने से तीन मासूम बच्चों के सिर से माता- पिता का साया उठ गया। मां की मौत होने पर बच्चों ने जहां मां को सदैव के लिए खो दिया। वहीं पिता के जेल जाने पर उनसे भी दूरी बन गई। तीनों बच्चे बेसहारा हो गए। हालांकि बच्चों के नाना एवं अन्य स्वजन हैं, जो उन्हें अपने पास रखेंगे। यहां बताना होगा कि सबसे बड़े बच्चे की उम्र 10 वर्ष है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!