Uncategorized

भोजपुरी-हिरोइन बनाने का ऑफर देकर CG की युवती से रेप: बिहार के युवक ने 1 महीने तक बंधक बनाया; अश्लील VIDEO बनाकर वायरल किया – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


सूरजपुर जिले में युवती से रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। जहां बिहार के रहने वाले आरोपी युवक ने युवती को भोजपुरी हिरोइन और सिंगर बनाने का झांसा देकर पटना बुला लिया और उसे 1 महीने तक बंधक बनाकर मकान में रखा।

.

मामला चांदनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। इस दौरान युवती के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जैसे तैसे युवती भागकर अपने घर सूरजपुर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सूरजपुर की युवती को बिहार में 1 महीने तक बंधक बनाकर रखा।

ये है पूरा मामला

मामला साल 2023 का है। सूरजपुर की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर बिहार के रहने वाले चिंतामणी नामक युवक से हुई। आरोपी ने युवती को भोजपुरी हिरोइन और सिंगर बनाने का झांसा दिया। उसने लाखों रुपए महीने कमाने का लालच देकर युवती को पटना बुला लिया।

पटना पहुंचने पर आरोपी चिंतामणी ने युवती को किराए के मकान में बंधक बना लिया। उसने युवती का मोबाइल छीन लिया और एक महीने तक उसके साथ रेप किया। इस दौरान युवती को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया।

युवती मौका पाकर आरोपी के चंगुल से भाग निकली। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे पैसे की मांग की और वापस बुलाने लगा। डर के मारे युवती फिर पटना चली गई जहां आरोपी ने उसके साथ फिर अनाचार किया।

आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दिए। युवती फिर आरोपी से भागकर चांदनी थाने पहुंची और 1 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने स्पेशल टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पटना भेजा। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से आरोपी चिंतामणी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 318(2), 127(3), 87, 64(2), 308(2), 351(2) बीएनएस व आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से अनजान और बाहरी राज्यों के लोगों से दोस्ती करने से पहले अच्छी तरह जांच-परख करने की सलाह दी है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

युवती का न्यूड VIDEO बनाकर फेसबुक पर डाला: दिल्ली के युवक ने इंस्टाग्राम से फंसाया, ब्लैकमेल कर मांगे 1 लाख, नहीं देने पर वायरल किया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल्ली के एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, उसे अपने जाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल से न्यूड वीडियो बना लिया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!