Uncategorized

Road Accident: तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार मासूम की मौत, पिता गंभीर… घर में पसरा मातम | Road Accident: Innocent dies after being hit by a car, father critical

15 अगस्त विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दा निवासी राजेश गुप्ता सोमवार शाम की अपने चार वर्षीय बेटा तनमय गुप्ता और पत्नी के साथ बाइक से नदी नहाने के लिए जा रहा था। वे गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचे ही थे और जैसे ही बाइक को मोड़ा तो पीछे से आ रहे कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी।

इससे बाइक सवार तीनों अनियंत्रित होकर गिर सड़क में गिर गए। हादसे से राजेश गुप्ता और तनमय को गंभीर चोट लगी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बीती रात करीब 10 बजे तनमय की मौत हो गई। वहीं राजेश गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। जहां उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मंगलवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के करीब 60 टूरिस्ट, बोले- गोलियां बरसाते रहते आतंकी… सरकार से लगाई मदद की गुहार

14 साल बाद परिवार में आई थी खुशियां

राजेश गुप्ता के परिजनों ने बताया कि शादी 14 साल बाद तनमय के जन्म होने पर परिवार में खुशिया आई थी। इसको लेकर गुप्ता परिवार में काफी उत्साह था। उसके जन्म होते ही बच्चे के नाम के आगे मास्टर जोड़ कर पुकार रहे थे। अब चार साल के उम्र में मौत हो जाने से परिवार में शोक की माहौल निर्मित हो गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!