Uncategorized

45 करोड़ दिलाने के नाम पर 1.13 करोड़ ठगे:केमिकल से नकली नोटों को असली में बदलकर दिखाया; नागपुर से 2 युवती अरेस्ट

15 अगस्त विज्ञापन

बालोद जिले की सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उमेश कुमार सिन्हा ने शिकायत में बताया कि कंपनी विस्तार के लिए 45 करोड़ रुपए के निवेश की जरूरत थी। इसी दौरान आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताकर निवेश दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने बड़े अधिकारियों से मुलाकात, फाइल प्रोसेसिंग, सुरक्षा मंजूरी और विदेशी जांच जैसे बहाने बनाए। भरोसा दिलाने के लिए पीड़ित को चेन्नई और नागपुर बुलाया गया, जहां केमिकल से काले नोटों को असली नोट में बदलकर दिखाया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर किश्तों में 1.13 करोड़ रुपए ले लिए। पहले देखिए ये तस्वीरें- मोबाइल नंबर और बैंक खातों से हुई पहचान शिकायत मिलने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल सबूतों की जांच की। जांच में 2 महिला आरोपियों की पहचान हुई, जिन्हें नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय (कोलकाता) और दीपिका पालीवाल (उदयपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है। उनके पास से 3 मोबाइल फोन, 26 हजार कैश, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह नागपुर, लखनऊ समेत कई राज्यों में इसी तरह की ठगी कर चुका है। पुलिस अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। खेप आने का बहाना बनाकर टालते रहे आरोपी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रकम मिलने के बाद आरोपी लगातार नकली नोटों की खेप तैयार होने, सुरक्षा व्यवस्था और डिलीवरी में देरी का हवाला देकर कारोबारी को टालते रहे। काफी समय बीतने के बाद भी न तो नकली नोट मिले और न ही एडवांस की रकम वापस की गई। इसके बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…. कांकेर में 6.5 लाख के नकली नोटों साथ पकड़ाया युवक: नशे और कर्ज में डूबा, घर में ही छापने लगा 500-500 के जाली नोट छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशे और कर्ज में डूबा युवक घर में ही नकली नोट छापने लगा। पुलिस ने लगभग 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!