Uncategorized

करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत, VIDEO:बिलासपुर में 11KV लाइन से चिपके, निर्माणाधीन मकान में दीवार जोड़ते समय हुआ हादसा

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 2 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। काम के दौरान पहले एक मजदूर 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आया, उसे बचाने गया दूसरा मजदूर भी झुलस गया। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा नगर रिंग रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में मजदूर दीवार जोड़ाई कर रहे थे। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान में दीवार जोड़ाई का काम चल रहा था। इसी दौरान सबसे पहले भूपेंद्र साहू का कॉन्टैक्ट मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हो गया। उसे करंट लगते देख साथी मजदूर रवि बंजारे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि करंट लगते ही एक मजदूर नीचे गिर गया, जबकि दूसरा बिजली के तार में ही फंस गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू और रवि बंजारे के रूप में हुई है। दोनों अशोक नगर स्थित डीएलएस कॉलेज के पास के निवासी थे। जिस निर्माणाधीन मकान में हादसा हुआ, वह अनूप सिंह का बताया जा रहा है। पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के बीच पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़- करंट लगने से 5 लोगों की मौत:बिलासपुर में पूर्व सरपंच, 2 बेटों की जान गई, रायपुर में 2 मजदूर चपेट में आए छत्तीसगढ़ में करंट लगने के दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान गई है। पहली घटना बिलासपुर की है जहां खेत में काम करने गए पूर्व सरपंच समेत परिवार के 3 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!