Uncategorized

भिलाई में रंगोली पर बाइक चढ़ाने पर युवक की हत्या: बाइक सवार 2 युवक पर किया चाकू से वार, दूसरा गंभीर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


भिलाई में रंगोली पर बाइक चढ़ाने की बात पर दो युवकों ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए

.

घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तेल्हानाला ​​​​​​के पास की है। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र और राजेश की भांजी ने सुबह घर के सामने रंगोली बनाई थी। इस दौरान मंगल सिंह और उसका साथी तुषार वर्मा अपनी बाइक लेकर वहां से गुजर रहे थे, तभी अनजाने में रंगोली पर बाइक चढ़ गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

सुबह की कहासुनी के बाद माहौल हुआ था शांत

सुबह हुई इस कहासुनी के बाद माहौल शांत हो गया था, लेकिन दोपहर होते-होते फिर से विवाद भड़क उठा। बताया जा रहा है कि मंगल सिंह और तुषार वर्मा चाकू लेकर घूम रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात फिर से आरोपी रविंद्र और राजेश से हो गई, और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, झड़प के दौरान आरोपियों ने मंगल सिंह के पास से चाकू छीन लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तुषार वर्मा लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लोगों को समझाकर किया माहौल शांत

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सुखनंदन राठौर, छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक और आसपास के थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर माहौल शांत कराया।

आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी रविंद्र और राजेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल तुषार वर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर किया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!