Uncategorized

होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, पुलिस के पहुंचते ही फ्रीज में छुपा दिया चिलम और तंबाकू, हिरासत में मैनेजर

15 अगस्त विज्ञापन


चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर चकरभाठा पुलिस की टीम ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मै …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 05:59:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 05:59:24 PM (IST)

बिलासपुर में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक।

HighLights

  1. बिलासपुर में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
  2. होटल की छत पर चल रहा था अवैध बार
  3. पुलिस के आते ही फ्रिज में छिपाई चिलम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर चकरभाठा पुलिस की टीम ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मैनेजर ने चिलम और तंबाकू को फ्रीज में छुपा दिया था। पुलिस ने हुक्का पॉट, चिलम और फ्लेवर वाले तंबाकू को जब्त कर मैनेजर को हिरासत में लिया है। आरोपित के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की पैनी नजर

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने होटल, बार में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में हुक्का बार संचालन करने वालों की जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने चकरभाठा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- ‘मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है…’, CG में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने पूर्व पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस की दबिश और होटल स्टाफ की भागदौड़

अधिकारियों के निर्देश पर रविवार की रात पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने हुक्का पीने वालों को भगा दिया। वहीं, वे हुक्का पॉट को छुपाने लगे। पुलिस ने जब होटल के किचन में तलाशी ली तो वहां पर भारी मात्रा में फ्लेवर वाले तंबाकू और हुक्का-चिलम मिले। पुलिस ने इसे जब्त कर होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39) को पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!