Uncategorized

अंबिकापुर में पति की हैवानियत: गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली 10 इंच की लोहे की रेती, ज्यादा खून बहने से मौत

15 अगस्त विज्ञापन


अंबिकापुर के पास भिट्ठीकला में एक पति ने अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में पता चला कि आरोपी प्रदीप अगरिया ने पत्नी के …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 17 May 2026 01:49:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 03:29:54 PM (IST)

इसी रेती को डाल दिया था महिला के प्राइवेट पार्ट में

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपित पति प्रदीप अगरिया अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य का पता चला है कि आरोपित पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगभग 10 इंच लंबा लोहे का रेती (लोहे को घिसने वाला औजार) डाल दिया था। महिला का बच्चेदानी भी फट गया था। गर्भ में पल रहे तीन माह के गर्भस्थ की भी मौत हो गई थी।

अंबिकापुर से लगे ग्राम भिट्ठीकला निवासी विवाहिता हीराबाई (23) को गुरुवार की रात उसके पति प्रदीप अगरिया ने बेरहमी से पीटा था। जब हीराबाई बेसुध हो गई थी तो उसे बाइक पर कपड़े से बांध कर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा था।पत्नी के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी उसने दी थी। जांच के पश्चात जब चिकित्सकों ने विवाहिता के मौत की जानकारी दी तो आरोपित पति वहां से भाग गया था। अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पोस्टमार्टम के दौरान हैवानियत की पुष्टि

मेडिकल कालेज अस्पताल के फारेंसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डा संटू बाग ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हैवानियत की पुष्टि हुई।मृतका के शरीर में गंभीर चोट के 18 निशान मिले। सिर से लेकर पैर तक आरोपित पति ने उसे बेरहमी से पीटा था। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने महिला के प्राइवेट पार्ट से 10 इंच का लोहे का रेती भी बरामद किया जिसे आरोपित ने डाल दिया था। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसका बच्चादानी भी फट गया था। प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत की पुष्टि की गई है।

घर में जगह-जगह खून के निशान

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून जमा मिला।सामानों और घर के कमरे में भी खून के छींटे मिले हैं। घायल हीराबाई को पति ने खींचकर बाहर निकाला था, जिसके घसीटने के भी निशान मिले हैं। उसकी मासूम बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही।

प्रेम विवाह किया था दोनों ने

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सकरिया की रहने वाली थी। प्रदीप अगरिया के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। शराब के नशे में अक्सर वह पत्नी से मारपीट करता था। इस बात की जानकारी मृतका के स्वजन को भी थी। प्रेम विवाह के कारण मृतका के मायके पक्ष के लोग दोनों के रिश्ते में दखल नहीं देते थे। दोनों के चार छोटे बच्चे हैं। मां की मौत और पिता के फरार हो जाने के बाद ननिहाल पक्ष के लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं।

पुलिस की दो अलग-अलग टीमें आरोपित की खोजबीन में लगी हैं। आरोपित के रिश्तेदारों,परिचितों के यहां होने की संभावना के मद्देनजर लगातार तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा। राजेश अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा

यह भी पढ़ें- साला नहीं साबित कर पाया 50 लाख का कर्ज: कोर्ट ने बहनोई को किया दोषमुक्त; सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!