Uncategorized

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से ऑटोमोबाइल क्रांतिः सीएम साय करेंगे राडा ऑटो एक्सपो 2026 की शुरुआत, मिल रही बंपर छूट

15 अगस्त विज्ञापन


मध्य भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल मेला ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ के आयोजन की घोषणा हो गई है। 17 दिवसीय भव्य ऑटोमोबाइल महाकुंभ 20 जनवरी से पांच फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  के श्रीराम बिजनेस पार्क (ऑटो एक्सपो ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा।

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) ने शुक्रवार को बताया कि यह आयोजन न केवल व्यापार का केंद्र होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रगतिशील आर्थिक छवि को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करेगा।

परिवहन विभाग ने दी 50% रोड टैक्स छूट की ऐतिहासिक सौगात

छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने इस एक्सपो के महत्व को समझते हुए एक बेहतर निर्णय लिया है। राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदे हर गाड़ी आरटीओ पर लाइफटाइम टैक्स में 50% की भारी छूट दी जा रही है। राज्य सरकार का यह कदम मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने सपनों की कार या दुपहिया वाहन खरीदने के अवसर को और भी सुलभ बना देगा। राडा ने इस अभूतपूर्व निर्णय को ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए “गेम चेंजर” करार दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

इस ऑटोमोबाइल महाकुंभ का उद्घाटन 21 जनवरी 2026 को सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, और परिवाहन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य के कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगे।

आर्थिक विकास और रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन और वरिष्ठ पदाधिकारियों (अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, कैलाश खेमानी, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, विवेक गर्ग, विवेक अग्रवाल और मुकेश सिंघानिया) ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

इस साल का टारगेट

इस वर्ष सरकार के 50% टैक्स छूट के आकर्षण के कारण आयोजकों को 50,000 से अधिक वाहनों की बिक्री और पिछले सभी रिकॉर्ड्स के ध्वस्त होने की उम्मीद है। यह एक्सपो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है।

‘वन स्टॉप सॉल्यूशन और विशेष आकर्षण

इस एक्सपो को ग्राहकों की सुविधा और अनुभव को ध्यान में रखते हुए एक ही जगह सभी समाधान उपलब्ध कराने हेतु विश्वस्तरीय स्तर पर तैयार किया गया है।

ग्लोवल ब्रांड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (एवं) की एक विस्तृत श्रृंखला यहां प्रदर्शित की जाएगी। ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी ब्रांड्स की तुलना करने का मौका मिलेगा।

ऑन-द-स्पॉट बुकिंग 

ग्राहकों के लिए एक्सपो स्थल पर ही ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी। साथ ही विभिन्न बैंकों के स्टॉल्स के माध्यम से आकर्षक और आसान फाइनेंस स्कीम (कम ब्याज दर) और त्वरित इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

एक्सट्रा बचत

एचएसआरपी (एचएसआरपी) प्लेट लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार की 50% टैक्स छूट और डीलर्स की ओर से दिए जाने वाले विशेष ऑफर्स के कारण ग्राहकों को लाखों रुपये तक की सीधी बचत होने की संभावना है।

पिछली उपलब्धियां

पिछले एक्सपो के दौरान 29,000 से अधिक वाहनों की सफल बिक्री हुई थी, जिससे सरकार को आरएस 800 करोड़ से अधिक का भारी-भरकम जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था। 

 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!