Uncategorized

छत्तीसगढ़ के श्रद्वालुओं के लिए तोहफा, भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन से कर पाएंगे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सैर

15 अगस्त विज्ञापन


Bharat Gaurav Tourist Train: छत्तीसगढ़ में रहने वाले श्रद्वालु अगर दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सैर करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए गुड न्यूज है, जहां रेलवे ने भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। भागलपुर स्टेशन से इस ट्रेन की शुरुआत होगी और 12 दिवसीय यात्रा के तहत यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी।

By Mohan Kumar

Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 11:53:24 AM (IST)

Updated Date: Tue, 01 Jul 2025 11:54:22 AM (IST)

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन

HighLights

  1. दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन
  2. भागलपुर स्टेशन से होगी भारत गौरव एक्सप्रेस की शुरुआत
  3. ट्रेन में स्लीपर क्लास की 640, थर्ड एसी की 70 सीटें उपलब्ध

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करना है तो श्रद्वालु तैयार हो जाएं। रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ समेत बिहार, झारखंड के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारत गौरव एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। यह एक्सप्रेस ट्रेन अनेक राज्यों के लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक ले जाएगी। भागलपुर स्टेशन से इस भारत गौरव एक्सप्रेस की शुरुआत होगी और 12 दिवसीय यात्रा के तहत यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी।

जल्द घोषित की जाएगी ट्रेन की समय सारिणी

जल्द ही इस ट्रेन की समय सारिणी घोषित की जाएगी। आईआरसीटीसी की इस विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों और पवित्र स्थानों पर दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस ट्रेन में भागलपुर, जसीडिह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुडा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट शामिल हैं।

ट्रेन में स्लीपर क्लास की 640, थर्ड एसी की 70 सीटें उपलब्ध

रेलवे जोन के अधिकारियों ने बताया कि इस भारत गौरव ट्रेन में स्लीपर क्लास (इकोनामी) की 640 सीटों की व्यवस्था की गई है जबकि तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में 70 सीटें हैं। भारत गौरव यात्रा की टिकट लेने वाले यात्रियों को रेल यात्रा के साथ-साथ सड़क यात्रा, भोजन (चाय, नाश्ता, लंच, डिनर), डबल, ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (इकोनामी) के लिए नान-एसी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट क्लास के लिए एसी बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा, ऑनबोर्ड टूर एस्कार्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

कई जगहों से करा सकते हैं ट्रेन की बुकिंग

यह यात्रा आराम और सुरक्षा के साथ कई तीर्थों के दर्शन और आध्यात्मिक पूर्ति प्राप्त करने का एक अद्वितीय मौका किफायती कीमत पर उपलब्ध कराती है। बिहार झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के जो रहवासी इस यात्रा के भागीदार बनना चाहते हैं, वह आइआरसीटीसी के कोलकाता और रांची कार्यालय या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी ट्रेन की बुकिंग करा सकते हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!