Uncategorized

पीएम आवास की दूसरी सूची जारी, 81 और परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान – Mahasamund News

15 अगस्त विज्ञापन



भास्कर न्यूज | कोपरा/राजिम कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र के आवासहीन और जरूरतमंद परिवारों के लिए वर्षों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जारी की गई दूसरी सूची में नगर के 81 नए पात्र हितग्राहियों के पक्के मकानों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस नई सूची के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में पक्के आशियाने का दायरा तेजी से बढ़ा है। करीब छह महीने पहले क्षेत्र के 88 परिवारों को इस योजना का लाभ मिला था। अब दूसरी सूची के 81 परिवारों को मिलाकर कोपरा में कुल 169 जरूरतमंद परिवारों का पक्की छत का सपना साकार होने जा रहा है। कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे इन परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रूप नारायण साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। नगर पंचायत कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चयनित हितग्राहियों के भूमि सत्यापन और बैंक खाता सीडिंग की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द आवास निर्माण के लिए पहली किस्त सीधे उनके खातों में जारी की जा सके। खिलीं खुशियां: मौसम की मार से मिलेगी राहत: पक्के मकान की प्रशासनिक स्वीकृति की खबर मिलते ही लाभार्थी परिवारों में खुशी की लहर है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन और स्थानीय निकाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें हर साल बारिश, भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कच्चे मकान से पैदा होने वाली परेशानियों और असुरक्षा से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। हमारा लक्ष्य, कोई भी परिवार कच्चे मकान में न रहे: अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष रूप नारायण साहू ने इस कदम को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोपरा का कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर न हो। इन 81 पात्र हितग्राहियों को समय पर राशि मिले और उनके मकानों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो, इसके लिए पूरी नगर पंचायत मुस्तैदी से काम करेगी।’ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस सक्रियता से क्षेत्र के गरीब परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!