Uncategorized

CG Elephant Attack: खेत जा रहे ग्रामीण का अचानक हाथी से हुआ सामना, फिर जो हुआ… मची खलबली | CG Elephant Attack: An elephant attacked a villager going to the field

15 अगस्त विज्ञापन


छाल रेंज के ग्राम गंजईपाली निवासी जेम एक्का (40) वर्ष बुधवार को सुबह-सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपनी खेत में लगे फसल में पानी सिंचाई के लिए जा रहा था, तभी गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के समीप पहुंचा था तभी हाथी से उसका आमने-सामने हो गया। ग्रामीण किसी तरह से जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग नहीं पाया और हाथी के हमले से घायल हो गया।

घायल स्थिति में उसकी चीख सुनकर आस-पास खेतों में कार्य कर रहे मजदूर व किसान एकजूट होकर पहुंचे और हाथी को खदेड़ने का प्रयास किए। जिससे हाथी जंगल की ओर वापस भाग गया। हांलाकि इस हमले में ग्रामीण जेम एक्का घायल हो चुका था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए छाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाकर उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी गई।

यह भी पढ़ें

CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाथी की एंट्री, तालाब किनारे लगातार चिंघाड़ रहा, देखें VIDEO

12 हाथियों का दल कर रहा विचरण

विदित हो कि दो दिन पूर्व 12 हाथियों का दल धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल के कुछ गांवों में विचरण करते हुए देखा गया था। जो कि राजा पहाड़ की ओर गए थे। इसके कारण धरमजयगढ़ व छाल के प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों के विचरण को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है।

कराई गई मुनादी

इस हादसे के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में मुनादी कराई है कि कोई भी ग्रामीण गांव के आस-पास जंगल व व जंगल से लगे खेतों की ओर एक दो की संख्या में न जाएं।

हाथी के हमले से एक ग्रामीण घायल हुआ है, जिसके उपचार के लिए राहत राशि प्रदाय की गई है साथ ही गांव में मुनादी भी कराई गई है। हांथियों पर लगातार मॉनिटरींग की जा रही है। -चंद्र विजय सिंह सिदार, रेंजर, छाल



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!