Uncategorized

42 KG गांजा-2200 नशीली गोलियां और MDMA ड्रग्स जब्त: रापपुर में महिला समेत 12 आरोपी गिरफ्तार; 40 लाख का माल बरामद – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




रायपुर में पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 किलो गांजा, 2200 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 1.53 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त किया है। इसकी कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियों की बिक्री कोतवाली इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 1700 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बिना वैध दस्तावेज के ये गोलियां बेची जा रही थी। अब इस मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। ट्रेन अटेंडेंट के जरिए मंगाते थे ड्रग्स गंज थाना क्षेत्र में 2 आरोपी MDMA ड्रग्स बेचते पकड़े गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये नागपुर से आने वाली ट्रेन के अटेंडेंट के जरिए ड्रग्स मंगाते थे। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार किया, जो ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। इनके पास से 42 किलो गांजा और 1 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। इस मामले में शामिल कुछ आरोपी पहले से भी तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस को इनके बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है। टैबलेट के साथ 2 और आरोपी गिरफ्तार डीडी नगर क्षेत्र में 500 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। पहले भी बड़ी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अब तक 24 मामलों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 1.72 करोड़ रुपए का नशीला सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य राज्यों तक फैले कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!