Uncategorized

14 दिन के बच्चे की टीका लगने के बाद मौत: वैक्सीन लगते ही हालत बिगड़ी,मुंह-कान से निकलने लगा खून, अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने किया मृत घोषित – Surajpur News

15 अगस्त विज्ञापन


सूरजपुर जिले के केवरा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगने के बाद 14 दिन के एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। ​हालांकि जिला अस्पताल ने टीका लगने से बच्चे की मौत से इनकार किया है। बच्चे के पोस्टमार्टम के बाद ही अब मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

.

जानकारी के अनुसार, बच्चे की मितनानी (मिडवाइफ) ने माता-पिता को फोन कर बच्चे को टीका लगवाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बुलाया था। माता-पिता बच्चे को लेकर केंद्र पहुंचे।

टीका लगने के कुछ समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। घर लौटते समय रास्ते में बच्चे के मुंह और कान से खून निकलने लगा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई।

बच्चे की बिगड़ती हालत देखकर माता-पिता उसे तुरंत सूरजपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सूरजपुर जिला अस्पताल के डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 14 दिन पहले जन्मा ये बच्चा ग्राम केवरा का है। उप स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह इस बच्चे को बीसीजी का टीका लगा था। 10 दिन पहले यह बच्चा पीलिया की वजह से यहां भर्ती भी हुआ था। 2 नवंबर को भर्ती हुआ और 4 नवंबर को इसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। आज इस बच्चे को फॉलोअप के लिए बुलाया गया था।

टीका लगवाने के बाद परिजन इसे अस्पताल लेकर आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि रास्ते में बच्चा रोने लगा। इस पर उसकी मां उसे दूध पिलाने लगी। लेकिन थोड़ी देर बाद उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो वो मृत था।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि परिजनों ने टीका लगने के बाद किसी प्रकार की समस्या से इनकार किया है। उप स्वास्थ्य केंद्र में इस बच्चे के साथ दूसरे बच्चे को भी यह टीका लगाया है जोकि पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!