Uncategorized
Ambikapur road: Video: वाह रे निगम के ठेकेदार! ऐसी सडक़ बनाई कि दूसरे दिन ही उखड़ गई, लोग कह रहे- कमीशनखोरी वाला रोड है

अंबिकापुर. नगर निगम द्वारा जनता को राहत देने जर्जर सडक़ों का निर्माण तो शुरु किया गया, लेकिन क्वालिटी इतनी घटिया है कि निर्माण के दूसरे ही दिन सडक़ उखडऩी (Ambikapur road) शुरू हो गई है। ठेकेदार के इस स्तरहीन काम को देख स्थानीय लोगों में आक्रोश है। भाजपा कार्यालय के पास से सतीपारा होते हुए कैलाश मोड़ तक 800 मीटर सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा है। उक्त मार्ग की क्वालिटी एकदम निम्र स्तर की है। ठेकेदार द्वारा कराए गए रहे इस सडक़ निर्माण का स्थानीय लोग इसका विरोध शुरु कर दिया है। लोगों का कहना है कि कमीशनखोरी के कारण सडक़ घटिया बनाई जा रही है।
15 अगस्त विज्ञापन



