Viral Video: मानसून की पहली झड़ी और रायपुर का नियाग्रा फॉल रेलवे स्टेशन | The First Spell Of Monsoon Rain And Raipur Niagara Falls Railway Station

छत्तीसगढ़ में विलंब से आया मानसून (Monsoon) जमकर बरस रहा है। बारिश की पहली ही झड़ी में राजधानी रायपुर का बुरा हाल हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जिसमें रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की छत से बारिश के पानी धार लगी हुई दिख रही। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जैसे- रायपुर नियाग्रा फॉल स्टेशन.., गर्मी से लोग हुए बेहाल तो स्टेशन में फव्वारे लगा दिए गए.., रायपुर जंक्शन में गजब की टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है..। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी पोस्ट किया कि- डबल इंजन ट्रिपल इंजन लगाकर भी प्रदेश की राजधानी के रेलवे स्टेशन का ये हाल है। वीडियो वायरल होने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर (SECR Bilaspur) ने सफाई दी कि यह घटना भारी बारिश (Heavy Rainfall) के कारण ड्रेनेज सिस्टम के ओवरफ़्लो होने से हुई। सुधार के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफ़ी मांगते हैं। वहीं, रायपुर डीआरएम (DRM Raipur) ने कहा कि अतिशीघ्र मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया गया है, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
यह भी पढ़ें : मानसून में देरी से घबराएं नहीं, समय पर करें धान की बोआई-रोपाई




