Uncategorized

US MRI Machine Death: पत्नी की जांच कराने हार पहन कर गए 61 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत, मशीन ने भीतर खींचा

15 अगस्त विज्ञापन


अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दर्दनाक घटना हुई। एक व्यक्ति पत्नी की जांच कराने के लिए बड़ी चेन वाला हार पहनकर एमआरआई कक्ष में घुस गया। इस दौरान मशीन ने उसे अपनी ओर खींच लिया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के दो दिन बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 

Trending Videos

यह हादसा बुधवार को नासाउ ओपन एमआरआई सेंटर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मशीन के तेज चुंबकीय खिंचाव ने 61 वर्षीय व्यक्ति को उसकी धातु की चेन की वजह से अपनी ओर खींच लिया। बृहस्पतिवार को व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतक का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

पत्नी को टेबल से उतरने में मदद के लिए एमआरआई कक्ष में गया था पति

मृतक की पत्नी एड्रिएन जोन्स-मैकएलिस्टर ने एक टीवी चैनल को बताया कि जब वह अपने घुटने का एमआरआई करवा रही थीं, तो उन्होंने तकनीशियन से अपने पति कीथ मैकएलिस्टर को टेबल से उतरने में मदद करने के लिए कहा। जब उनके पति उनके पास आए, तो अचानक मशीन ने उन्हें खींच लिया। उन्होंने बताया, ‘मशीन ने उन्हें घुमा दिया और अंदर खींच लिया। फिर उनका शरीर बिल्कुल सुन्न हो गया।’ वह रोते हुए कहती हैं, ‘मैं चिल्ला रही थी- मशीन बंद करो, 911 पर कॉल करो, कुछ तो करो!’

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने ब्रिक्स को बताया ‘छोटा समूह’, कहा- वे मुझसे डरते हैं, अगर संगठित हुए तो बहुत जल्दी खत्म कर दूंगा

व्यक्ति ने 20 पाउंड की पहनी थी चेन 

पत्नी एड्रिएन का कहना है कि उनके पति ने लगभग 20 पाउंड की एक भारी चेन पहनी हुई थी, जिसका वह वेट ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने पहले भी तकनीशियन से बात की थी, लेकिन फिर भी उन्हें कमरे में बुला लिया गया। जोन्स-मैकलिस्टर ने बताया, ‘उन्होंने मुझे अलविदा कहा और फिर उनका पूरा शरीर सुन्न हो गया।’

एमआरआई सेंटर में काम करने वालों ने टिप्पणी करने से इनकार किया

लॉन्ग आइलैंड स्थित नासाउ ओपन एमआरआई में काम करने वाले लोगों ने शुक्रवार को इस घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शनिवार को एमआरआई सेंटर में फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। 

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

न्यूयॉर्क में एमआरआई मशीन से हुई यह पहली मौत नहीं थी। इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। 2001 में, एक 6 साल का बच्चा माइकल कोलोम्बिनी वेस्टचेस्टर मेडिकल सेंटर में मारा गया था, जब एक ऑक्सीजन टैंक अचानक एमआरआई मशीन की ओर खिंचकर उस पर गिर गया। इस घटना के बाद उसके परिवार ने 2.9 मिलियन डॉलर में मामला निपटाया था।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: आम चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी का शक्ति प्रदर्शन, देशभर से रैली में जुटे लाखों समर्थक

बहुत ताकतवर चुंबकीय क्षेत्र बनाती हैं एमआरआई मशीनें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल इमेजिंग एंड बायोइंजीनियरिंग के अनुसार, एमआरआई मशीनें बहुत ताकतवर चुंबकीय क्षेत्र बनाती हैं, जो लोहे या स्टील जैसी चीजों को खींच सकती हैं। मशीन इतनी ताकतवर होती है कि व्हीलचेयर जैसी भारी चीजें भी खिंच सकती हैं। इसलिए एमआरआई कमरे में जाने से पहले हमेशा सभी धातु की चीजें उतारना जरूरी होता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!