Uncategorized

Dirty water in canal: सिंचाई के लिए बनाया गया था नहर, अब बह रहा घरों का गंदा पानी, भरा पड़ा है कचरा, डेंगू-मलेरिया का खतरा | Dirty water in canal: now dirty water from houses is flowing in canal

15 अगस्त विज्ञापन


शहर से लगे बांकी बांध से निकली नहर ग्राम पंचायत खैरबार, शहीद वीरनारायण वार्ड, लरंगसाय, नवागढ़, श्रीगढ़ से होते हुए जगदीशपुर की ओर निकली है। इसका उपयोग सिंचाई (Dirty water in canal) के लिए किया जाता था। लेकिन कई वर्षांे से इसकी उपयोगिता नहीं रह गई है।

सिंचाई के लिए पानी बंद होने के बाद नहर का मेंटनेंस और साफ-सफाई भी बंद कर दिया गया। पिछले कई सालों से सफाई नहीं हुई और नहर भरता चला गया। इससे पानी निकासी (Dirty water in canal) के रास्ते बंद हो गए। शहर के भीतर जहां-जहां नहर गई है वहां पूरे इलाके में लोग परेशान हैं।

Canal

लोगों ने टॉयलेट के लिए टैंक नहीं बनाए, घर की गंदगी सीधे नहर में जा रही, आसपास के गांवों के लोग परेशान शहर के भीतर नहर को बंद करने के लिए नवागढ़ वार्ड क्रमांक 41 की पूर्व पार्षद फौजिया नाज इदरिसी ने अधिकारियों को कई बार ध्यान दिलातीं रहीं हैं। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें

Illegal bricks kiln: शहर से लगे गांवों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध ईंट-भट्ठे, धुएं से ग्रामीण परेशान, अधिकारी मौन

Dirty water in canal: कई वर्षों से नही हुई है सफाई

वर्तमान पार्षद मो. बाबर ने बताया कि नवागढ़ नहर की सफाई विगत कई वर्षों से नहीं हुई है। नहर कचरों व गंदे मलबे से भरा पड़ा है। नहर से दुर्गन्ध (Dirty water in canal) आते रहती है। लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

नहर की सफाई के लिए कई बार निगम व जिले के आलाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद भी कोई पहल नहीं की जा रही है। नहर में गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा बढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें

Fire in house: वसुंधरा कॉलोनी में सूने मकान में लगी आग, बैग में रखे 5 लाख रुपए और सामान जलकर खाक

बारिश में होती है सबसे ज्यादा परेशानी

शहर से निकली नहर अब मुसीबत बन गई है। वार्डवासी इसे बंद कराना चाहते हैं। लेकिन विभागीय अड़चनों के कारण नहर अब तक बंद नहीं हो पाया है। नहर के किनारे रहने वाले लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।

सबसे ज्यादा परेशानी बारिश (Dirty water in canal) के दिनों में होती है। जिस दिन तेज बारिश होती है, नहर के किनारे रहवासियों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। क्योंकि नहर पूरी तरह कचरों से पटा पड़ा है और पानी की निकासी नहीं हो पाती है।

स्वच्छ शहर को नहर लगा रहा ग्रहण

अंबिकापुर स्वच्छ शहर के रूप में जाना जाता है। यह शहर स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन रहा है। लेकिन नहर में फैली गंदगी स्वच्छता पर ग्रहण (Dirty water in canal) लगाने का काम कर रही है। वार्ड के पार्षद ने नहर की सफाई व केनाल रोड निर्माण कराने की मांग शासन से की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!