Uncategorized

मुख्य सचिव बदलते ही 14 IAS के प्रभार बदले: रेणु को माशिमं, सुब्रत को राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार, मुकेश बंसल सचिव विमानन-विभाग पदस्थ – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल किया गया है। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं पी.दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर डॉ रोहित यादव की एंट्री ह

.

जारी आदेश के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है।

IAS सुब्रत साहू​​ को अतिरिक्त प्रभार ​​​​​

आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार उनको सौंपा गया है। वहीं, सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS सोनमणि बोरा को सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

IAS सोनमणि बोरा को सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

IAS सोनमणि बोरा (1997 बैच) को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया है। साथ ही ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और CSPGCL, CSPDCL के अध्यक्ष का दायित्व जारी रहेगा। वहीं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पी. दयानंद (2006 बैच) को इस दायित्व से मुक्त किया गया है।

बंसल को विमानन विभाग की जिम्मेदारी

IAS अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबकि IAS मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को सचिव, विमानन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। IAS अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग और पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार, कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक विमानन और डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक खाद्य के पद पर पदस्थ किया गया है। IAS लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए हैं।

IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए हैं।

जितेंद्र यादव बनाए गए राजनांदगांव कलेक्टर

जिला स्तर पर भी बदलाव हुए हैं। कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से उनकी जगह IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को कलेक्टर राजनांदगांव बनाया गया है। जबकि पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ पदस्थ किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर

राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। रामप्रसाद चौहान को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हेमिन बाघे को जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया है।

देखिए लिस्ट-



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!