छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 *ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई*

15 अगस्त विज्ञापन

*17 जून, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम कोडकेल में दबिश देकर हाथ भट्ठी की महुआ शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।

कल दिनांक 16 जून 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोडकेल निवासी शंकर भगत अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित कर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने ग्राम कोडकेल में आरोपी शंकर भगत के घर पहुंचकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया तथा अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखे प्लास्टिक बोरे को निकालकर पेश किया। बोरे के भीतर 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब भरी हुई मिली। गवाहों की उपस्थिति में शराब की जांच एवं बरामदगी की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी शंकर भगत पिता स्व. कन्हैया भगत, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कोडकेल, थाना तमनार के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सिदार और रंजीत भगत शामिल थे ।

*”रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शराब निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!