Uncategorized
स्वीकृति के आठ साल बाद नवंबर या दिसंबर में शुरू होगा कॉलेज भवन का निर्माण

बालोद जिले के ग्राम माहुद (बी) एवं बासीन में कॉलेज भवन को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। नवंबर या फिर दिसंबर में भवन निर्माण शुरू हो जाएगा। इसकी पुष्टि लोक निर्माण विभाग ने की है। माहुद (बी) में आठ साल पहले कॉलेज की घोषणा की गई थी। लेकिन कॉलेज का संचालन पुराने शासकीय भवन में किया जा रहा है। बासीन में चार साल बाद भवन निर्माण की कार्यवाही शुरू होगी। यहां टेंडर खुल गया है।
15 अगस्त विज्ञापन




