SRH vs GT Highlights: गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, सिराज के बाद सुंदर-गिल और रदरफोर्ड चमके

10:57 PM, 06-Apr-2025
गुजरात ने सात विकेट से जीता मुकाबला
गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।
10:36 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: अर्धशतक से चूके वाशिंगटन सुंदर
अपने डेब्यू मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए वाशिंगटन सुंदर सिर्फ एक रन से अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। तीसरे विकेट के लिए सुंदर ने गिल के साथ 90 रन की साझेदारी की। अब बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं।
10:32 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: 36 गेंदों में शुभमन गिल ने जड़ा पचासा
36 गेंदों में शुभमन गिल ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर भी उनका साथ दे रहे हैं। वह भी अर्धशतक के करीब हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर 106/2 है।
10:10 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने संभाला मोर्चा
शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। आठ ओवर के बाद स्कोर 64/2 है।
09:49 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा
पैट कमिंस ने गुजरात को दूसरा झटका दिया। उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं।
09:42 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका लगा
गुजरात को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह नौ गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं।
09:27 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात की टीम तैयार है। पारी की शुरुआत करने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल पहुंचे हैं। हैदराबाद के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे हैं।
09:12 PM, 06-Apr-2025
हैदराबाद ने गुजरात के सामने 153 रन का लक्ष्य
डेथ ओवर्स में पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 153 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।
इस मुकाबले में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड (8) और अभिषेक शर्मा (18) की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने ईशान किशन को आउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। हैदराबाद के लिए नीतीश रेड्डी ने 31, हेनरिक क्लासेन ने 27, अनिकेत वर्मा ने 18 और कामिंदु मेंडिस ने एक रन बनाया। वहीं, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी क्रमश: 22 और छह रन बनाकर नाबाद रहे।
09:07 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: मोहम्मद सिराज ने सिमरजीत सिंह को बोल्ड किया
मोहम्मद सिराज ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए सिमरजीत सिंह को बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद शमी उतरे हैं।
09:04 PM, 06-Apr-2025
SRH vs GT Live Score: अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को सातवां झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने अनिकेत वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए सिमरजीत सिंह उतरे हैं।




