Uncategorized

स्पीकर पर पुलिस ने कहा- नियमों का पालन करें – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन



कोरबा | होली पर्व के लिए बाजार के सजकर तैयार होने के साथ ही खरीदारी करने लोग बाहर निकलने लगे हैं। इस कारण से शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों के बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। इस दौरान लोग दुकानों में खरीदारी के लिए जाते समय सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी कर रहे हैं। इस कारण शहर के पावर हाउस रोड और घंटाघर-निहारिका मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की टीम लगातार व्यावसायिक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारी लाउड स्पीकर के जरिए वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी नहीं करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही नियमों की अनदेखी करने पर वाहनों के चक्के पर लॉक लगाने व चालान की चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानने वालों पर सीधे कार्रवाई की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!