Uncategorized

यूपी के प्रयागराज से अंबिकापुर पहुंचे ढोंगी बाबा ने मां को भेजा मंदिर, बहन को किया कमरे से बाहर, झाड़फूंक के बहाने घर में युवती से किया दुष्कर्म

15 अगस्त विज्ञापन


झाड़फूंक के नाम पर आरोपित ने पहले युवती की मां को चावल चढ़ाने हनुमान मंदिर भेजा और बहन को कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 08:41:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 08:43:31 PM (IST)

आरोपित अमित गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

HighLights

  1. पीड़िता से बोला-झाड़फूंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आएगा और जॉब भी लग जाएगी
  2. पीड़िता ने कहा, कथित रूप से सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया
  3. लोगों से झाड़फूंक के बदले में पैसा और मोबाइल की करता था मांग, गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अंबिकापुर पहुंचे एक ढोंगी ने झाड़फूंक के नाम पर घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपित ने पहले युवती की मां को चावल चढ़ाने हनुमान मंदिर भेजा और बहन को कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ढोंगी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। घटना 14 जून 2026 की सुबह आठ से नौ बजे के बीच गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है।

लोगों से झाड़फूंक के बदले में पैसा और मोबाइल मांगता था

पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमित गोस्वामी नाम का एक ढोंगी कॉलोनी में आया था। उसने खुद को प्रयागराज उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। वह कॉलोनी के लोगों को देखकर उनकी जिंदगी में कमी बताकर झाड़फूंक से ठीक करने का दावा कर रहा था। इसके बदले में वह पैसा और मोबाइल मांग रहा था।

झाड़फूंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आएगा और जॉब भी लग जाएगी

इसी दौरान आरोपित ढोंगी पीड़िता के घर पहुंचा। उस समय घर में पीड़िता के स्वजन भी मौजूद थे। ढोंगी ने पीड़िता से कहा कि झाड़फूंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आएगा और जॉब भी लग जाएगी। झांसे में लेकर उसने पहले पीड़िता को नहाने के लिए कहा। इसके बाद झाड़फूंक का नाटक करते-करते उसने सोची-समझी साजिश रची।

कथित रूप से सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया

पीड़िता की मां से उसने कहा कि एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाओ और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ। बहन को कमरे से बाहर रहने को कहा। स्वजन के हटते ही आरोपित ने युवती को कथित रूप से सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बताई। इसके बाद थाना गांधीनगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब तक आरोपित जा चुका था।

घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा

रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पीड़िता के बताए हुलिया के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित की खोजबीन शुरू की। घेराबंदी कर आरोपित अमित कुमार गोस्वामी (29) ग्राम सेमरा थाना घुरपुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया गया। पूछताछ और साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भारतीय मार्कण्डे, सउनि ललन गुप्ता, आरक्षक दीनदयाल सिंह, सुल्तान अहमद, घनश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस की अपील,तत्काल दें सूचना

सरगुजा पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि ढोंगी बाबाओं के झांसे में न आएं। अंधविश्वास के नाम पर घर में किसी अनजान को प्रवेश न दें। यदि मोहल्ले-कॉलोनी में इस प्रकार के ढोंगी बाबा दिखाई दें तो तत्काल सरगुजा पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि झाड़फूंक, तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। सतर्कता ही बचाव है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!