Uncategorized
सूरजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: 25 वर्षीय युवक के सिर पर लगी गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर – Surajpur News

सूरजपुर में ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवरिया बाबा धाम के पास एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक धीरेंद्र तांजे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन को रिवर्स करते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी
.
देवनगर निवासी धीरेंद्र तांजे किसी काम से सूरजपुर से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से गंभीर सिर की चोट के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर थी और समय रहते बेहतर इलाज के लिए रेफर करना जरूरी था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
15 अगस्त विज्ञापन




