Uncategorized

37 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई | 3 smugglers arrested with 37 kg ganja, action taken under NDPS Act

15 अगस्त विज्ञापन


यह भी पढ़ें

गांजा तस्करी की अब खैर नहीं! अगर हाथ लगें तो होगी 15 साल की कैद, एक लाख रुपए जुर्माना..

CG Ganja Smugglers: 37 किलो गांजा जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सलिहाभांठा चौक पर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवार तीनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में श्रीपति चौहान (35), रोहित किसान (28) और विमल यादव (19) शामिल हैं, जो सभी टांगरघाट, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के निवासी हैं। कार श्रीपति चौहान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने कार और डिक्की की तलाशी ली।

इस दौरान उसमें रखे दो बोरियों से कुल 37 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ पर आरोपियों ने गांजा ओड़िसा से लाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार (सीजी 13 सी 5581), 37 किलो गांजा व तीन मोबाइल जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ओड़िसा के दो गांजा सप्लायर्स के नाम भी उजागर किए हैं, जिन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पांचों आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार 3 आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!