Uncategorized

Jagdalpur: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

15 अगस्त विज्ञापन


बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर भानपुरी के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ाजी थाना प्रभारी राजेश राठौर ने बताया कि करमगुड़ा प्राथमिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने छापर भानपुरी निवासी पिलाराम कश्यप (28) और उसके साथ बाइक पर सवार जीरो कश्यप (31) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

घटना की जानकारी राहगीरों ने सड़क किनारे शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल देखकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।

थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल पर मिले टायरों के निशानों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!