बिलासपुर

सीपत के शासकीय स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खाई नींद की गोलियां, सिम्स में भर्ती

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर के सीपत क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा बुधवार की सुबह नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंच गई। प्रार्थना के दौरान छात्रा को चक्कर आ गया। इसे देख स्कूल के शिक्षक और सहपाठियों ने उसे कमरे में बिठाया। थोड़ा ठीक लगने पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने पूछताछ की, तब पूरा मामला सामने आया। उसके बैग से गोलियों का रैपर भी मिला है।

सीपत क्षेत्र के शासकीय स्कूल में पदस्थ व्याख्याता ने बताया कि बुधवार की सुबह वे ड्यूटी पर थे। प्रार्थना के समय स्कूल के अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थी प्रांगण में थे। इसी दौरान 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को चक्कर आ गया। इसे देख शिक्षक और सहपाठी छात्राएं उसे कमरे में लेकर गए। कुछ देर बाद छात्रा को हल्का होश आया।

पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसने नींद की गोलियां खा ली है। उसके बैग से गोलियों का रैपर मिला है। पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि उसने पहले भी नींद की गोलियां खा ली थी। इस बार उसने ज्यादा मात्रा में गोलियां खा ली है। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ सकते में आ गया।

आनन-फानन में घटना की जानकारी स्वजन को दी गई। साथ ही वाहन बुलवाकर छात्रा को सिम्स में भर्ती कराया गया। तब तक छात्रा के स्वजन भी आ गए। फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!