छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राज्य

शराब तस्करी का अंतर्राज्यीय तस्कर कर्ण शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे, हरियाणा से पकड़ लाई जशपुर पुलिस

Inter-state liquor smuggler Karna Sharma arrested by Jashpur police from Haryana

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर : ज्ञातव्य है कि जशपुर पुलिस के द्वारा बड़ी शराब तस्करी का खुलासा करते हुए माह फरवरी, में दुलदुला क्षेत्र से एक ट्रक क्रमांक PB11- CP 2003 को शराब तस्करी करते हुए पकड़ा था व एक अन्य ट्रक क्रमांक U P – 14DT – 7849 को अनूपपुर मध्यप्रदेश से पकड़ कर लाई थी, दोनों ट्रकों से पुलिस ने कुल तीन करोड़ रु का 1574 कार्टून से 11 हजार 552 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को ट्रक सहित जप्त किया था, व दो आरोपी ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा माह अगस्त में सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से ट्रक क्रमांक UP12- AT 1845 व माह अक्टूबर में ट्रक क्रमांक RJ 09- GE – 0124 को भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए, पकड़ने में सफलता मिली थी, जिसमे भी पुलिस ने दोनों ट्रकों से करोड़ों रुपए कीमत का 1160 कार्टून में 12888 लीटर अंग्रेजी शराब को ट्रक सहित जप्त करते हुए, तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

 

इस प्रकार जशपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी करते चार ट्रकों से कुल 2734 कार्टून से 24 हजार 440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त कर चुकी है, व कुल 05 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामले में जशपुर पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34(1) व 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि, सभी प्रकरणों में शराब तस्करों के द्वारा एक ही पैटर्न अपनाते हुए, पंजाब, चंडीगढ़ ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को खपाने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था, सभी मामलों में ट्रक के चालकों को माल भरा हुआ ट्रक लेकर रांची झारखंड तक आना होता था, वहां ट्रक चालकों को निर्धारित किए गए रुपए नगद में दिए जाते थे, फिर ट्रक चालक, तस्करी के ट्रक को रांची में छोड़कर वापस आ जाते थे, फिर कोई अन्य व्यक्ति ट्रक को लेकर बिहार जाता था, आरोपी तस्करों के द्वारा ऐसे रास्तों का उपयोग किया जाता था, जहां चेकिंग पॉइंट कम हो, अधिकांशतः ग्रामीण रास्तों का उपयोग किया जाता था।

पुलिस के द्वारा मामले में किसी बड़े शराब तस्करी सिंडिकेट की शामिल होने की संभावना पर, जशपुर पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में मामले से जुड़े सभी प्रकरणों में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत माह अगस्त में पकड़े गए शराब तस्करी करते ट्रक क्रमांक U P 12AT 1845 के चालक आरोपी चिमा राम की मोबाइल फोन की डाटा की जांच करते वक्त एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा, आरोपी ट्रक के चालक के द्वारा रास्ते में डीजल भरवाने पर, उसका पेमेंट हरियाणा से किया जाता था।

पुलिस ने जब पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से उक्त पेमेंट गेटवे की सघनता से जांच की , तो पाया कि तस्करी कर रहे ट्रक में भरवाए गए डीजल का भुगतान, हरियाणा राज्य के जिला कुरुक्षेत्र क्षेत्रांतर्गत ग्राम थानेसर निवासी आरोपी कर्ण उर्फ बाबू शर्मा के द्वारा किया जा रहा था,। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा विशेष पुलिस की टीम गठित कर हरियाणा रवाना की गई। जहां जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा से आरोपी कर्ण उर्फ बाबू शर्मा को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी कर्ण उर्फ बाबू शर्मा के द्वारा स्वीकार करते हुए बताया गया कि, वह 2023 में वह सोनीपत हरियाणा में एक शराब दुकान में सेल्स मेन का काम करता था, इसी दौरान उसका परिचय एक व्यक्ति से हुआ, जो कि सोनीपत हरियाणा के अंग्रेजी शराब दुकान से शराब की पेटी लेकर दिल्ली बेचने हेतु ले जाता था, जिसे जशपुर पुलिस ने चिन्हित कर लिया है।

इसी दौरान 2024 में ठेका बंद हो जाने पर, वह वापस अपने गांव थानेसर आ गया, व ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन का काम करने लगा, तभी शराब दुकान में सेल्स मेन के काम के दौरान, जिस व्यक्ति से उसका परिचय हुआ था, उसने फोन के माध्यम से उससे संपर्क किया, व संबंधित पेट्रोल पंप में जहां तस्करी में प्रयुक्त ट्रक डीजल भरवा रहे थे, का क्यू आर को व्हाट्सअप के माध्यम से भेज कर, ऑनलाइन पेमेंट के लिए बोलता था, जिस पर वह संबंधित पेट्रोल पंपों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भुगतान कर देता था जिसके एवज में उक्त परिचित व्यक्ति के द्वारा, कमीशन के साथ रुपए को वापस कर दिया जाता था। पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति को चिन्हित कर लिया गया है, जो कि फरार है, पुलिस उक्त संदेही व्यक्ति की पता साजी कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

पुलिस की पूछताछ पर हरियाणा से लाए गए आरोपी कर्ण उर्फ बाबू शर्मा उम्र 38 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी तस्कर की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक एसन पाल, आरक्षक अविनाश लकड़ा व सायबर सेल जशपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, शीघ्र ही शराब तस्करी से जुड़े और भी सदस्यों को पुलिस के द्वारा पकड़ा जायेगा। पुलिस मामले की एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!