
जशपुर:
विषय :- श्रीमती अमिता सिन्हा, शिक्षक द्वारा अमान्य बी.एड. प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी किये जाने पर बर्खास्तगी की कार्यवाही करने हेतु।
संदर्भ :- श्री राजेश कुमार गुप्ता, पुरानीटोली, गायत्री मंदिर के पास, जशपुर नगर जिला जशपुर (छ.ग.) का पत्र दिनांक 24.10.2025 ।
PDF देखिये :-
उपरोक्त विषय के अनुक्रम में लेख है कि संदर्भित पत्र द्वारा श्रीमती अमिता सिन्हा, शिक्षक विकासखण्ड जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) द्वारा अमान्य बी.एड. प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी किये जाने पर बर्खास्तगी की कार्यवाही करने हेतु विभिन्न बिन्दुओं में शिकायती पत्र इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है। प्राप्त पत्र की छायाप्रति संलग्न है।
उक्त संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि शिकायत पत्रानुसार संयुक्त रूप से प्रकरण का बिन्दुवार जांच कर जांच प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।




