छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा की छात्राओं ने किया AIIT कॉलेज का औद्योगिक भ्रमण

15 अगस्त विज्ञापन

औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को मिली तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान की जानकारी

(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा की आईटी (IT) विषय की छात्राओं को शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से AIIT कॉलेज का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों, कंप्यूटर प्रणाली तथा व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा भविष्य में रोजगार एवं करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं ने भ्रमण के दौरान विभिन्न तकनीकी गतिविधियों को समझा और नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरिश चंद्र बेहरा के मार्गदर्शन में आईटी शिक्षक प्रमोद कुमार साहू,संतोष कुमार साव,सावित्री पटेल एवं सुश्री सीमा लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान तथा आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!